भारत की VI (Vodafone Idea) टेलीकॉम कंपनी ने एक ब्रांड न्यू प्रीपेड प्लान को जारी किया है। वोडाफोन आइडिया कंपनी के इस नए प्लान के साथ कंपनी ने अपने पोस्टपैड सेगमेंट में टैरिफ में भी कटौती की है। VI (Vodafone Idea) कंपनी ने एक संपूर्ण वर्ष यानी कुल 365 दिनों की वैधता वाले 2 अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें से VI के एक प्लान की कीमत 2,999 और दूसरे प्लान की कीमत 2,899 रुपये है। वोडाफोन इंडिया के इन नए प्लान के बारे में अगर विस्तार से बात करें तो Vodafone Idea के 2,999 रुपये वाले प्लान में आपको 850GB डाटा 4G स्पीड के साथ मिलता है, जिसके साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा SMS का भी बेनिफिट मिलता है और इसके अलावा भी काफी सारी सुविधाएं आपको इस प्लान में देखने को मिलती है। इसी के साथ साथ वोडाफोन आइडिया द्वारा प्लान पर दिए जाने वाले सबसे पॉपुलर ऑफर बिंज ऑल नाइट की सुविधा भी इसमें देखने को मिलती हैं जिसके तहत अनलिमिटेड डाटा रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यूजर को प्रदान किया जाता है।
Vodafone Idea 2999 Annual Plan:
बात करें VI कंपनी के 2,999 रुपये वाले वार्षिक प्रीपेड प्लान के बारे में तो इसमें आपको कुल 850GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में आपको 365 दिनों तक के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा मिलती है। इसी के साथ प्रतिदिन आपको 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है। Vodafone Idea 2999 Annual Plan की वैधता के बारे में बात की जाए तो इस प्रीपेड प्लान में आपको एक पूरा साल यानी कुल 365 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही आपको इस प्लान में रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक अनलिमिटेड डाटा 4G स्पीड में दिया जाता है वोडाफोन आइडिया द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस ऑफर को यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 12:00 से 6:00 बजे तक पूरी रात भर सर्फिंग कर सकते हैं, अगर आप चाहे तो इस डाटा की मदद से स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
Vodafone Idea 2899 Annual Plan:
VI (Vodafone Idea) के 2,899 रुपये वाले वार्षिक प्रीपेड प्लान में यूजर को प्रतिदिन 1.5GB 4G डाटा दिया जाता है। साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है और इसी के साथ 100 SMS प्रतिदिन सुविधा मिलती है। VI 2899 Annual Plan की वैधता के बारे में बात की जाए तो इस प्रीपेड प्लान में भी आपको पूरे 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्रीपेड प्लान में भी आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के अलावा रात में इंटरनेट सर्फिंग या स्ट्रीमिंग जैसी चीजें करने के लिए रात 12 बजे से लेकर 6 बजे तक बिना किसी लिमिट के 4G स्पीड में डाटा प्रोवाइड किया जाता है। इसी के साथ वोडाफोन आइडिया द्वारा बाकी प्रीपेड प्लांस में दिए जा रहे वीकली डाटा रोल ओवर सुविधा भी आपको इस वी आई एनुअल प्लान मैं देखने को मिलती है। इन सभी सुविधाओं के अतिरिक्त भी वोडाफोन आइडिया द्वारा प्रतिमाह 2GB डाटा आपको बिना किसी चार्ज के बैकअप रूप में प्रदान किया जाता है।
अब तक हमने वोडाफोन आइडिया द्वारा लांच किए गए एनुअल प्लान की बात की लेकिन इन सभी प्रीपेड प्लांस के अतिरिक्त वोडाफोन आइडिया में आपको एक और वार्षिक प्लान देखने को मिलता है जिसमें 3,099 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको प्रतिदिन 2GB 4G डाटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान के अतिरिक्त लाभ के बारे में बात करें तो इसमें आपको वोडाफोन इंडिया की Vi Hero स्कीम के तहत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। साथ ही आपको पूरे 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इस प्रीपेड प्लान की वैधता भी पूरे 1 साल( 365 दिनों) तक की होती हैं, इस प्रीपेड प्लान में आपको और भी अन्य कई प्रकार के फायदे देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि VI (Vodafone Idea) ने कुछ ही दिनों पहले कतर में आयोजित हो रहे FIFA World Cup 2022 के दौरान 4 नए इंटरनेशल रोमिंग (IR) पैक भी लॉन्च किए हैं। इन इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज पैक में आपको इंटरनेशनल डाटा कनेक्टिविटी, एसएमएस, आउटगोइंग कॉल्स और कई अन्य बेनिफिट प्रदान किए गए हैं। वोडाफोन इंडिया द्वारा दिए गए इन इंटरनेशनल रोमिंग प्लान को आप कतर, यूनाइटेड अरब अमिरात और साउदी अरब में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
