1 महीने में WhatsApp ने किए 76 लाख अकाउंट बैन, आप भी हो जाए सावधान – फरवरी 2024 में मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp ने 76 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन कर दिया है। दरअसल WhatsApp हर महीने अपनी एक रिपोर्ट में उन अकाउंट की संख्या जारी करता है जिन अकाउंट को लेकर व्हाट्सएप को शिकायत मिलती है। इसके बाद मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफार्म किसी न किसी कारण से इन अकाउंट पर स्थाई रूप से बैन लगा देता है।
हाल ही में WhatsApp ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि उसने 14.24 लाख से अधिक अकाउंट को प्रोएक्टिवली बैन कर दिया है। यानी कि इन अकाउंट के लिए किसी यूज़र की ओर से पॉलिसी के उल्लंघन की रिपोर्ट मिलने से पहले ही उन्हें ब्लॉक किया गया। व्हाट्सएप की मंथली रिपोर्ट में कहा गया कि उसने 1 से 29 फरवरी के बीच 74 लाख 28 हजार अकाउंट को बैन कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह ऐसे अकाउंट है जो +91 इंटरनेशनल प्रीफिक्स वाले नंबर से रजिस्टर्ड थे तथा इनमें सक्रिय रूप से 74 लाख से अधिक अकाउंट में 1424000 अकाउंट्स पर बिना किसी यूज़र की शिकायत के ही बैन लगाया गया। दरअसल यह अकाउंट कंपनी की नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे। वहीं व्हाट्सएप यूजर को अकाउंट की रिपोर्ट करने की परमिशन देता है।
नियमों के मुताबिक व्हाट्सएप अपने यूजर्स से इंडिया ग्रीवेंस ऑफीसर को पोस्ट के जरिए भेजे गए मेल के माध्यम तथा grievance_officer_wa@support.whatsapp.com पर भेजे गए ईमेल के द्वारा शिकायत प्राप्त करता है। नवंबर 2023 में मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp ने लगभग 71 लाख 96 हजार अकाउंट को बैन किया था। इनमें से 1954000 अकाउंट को यूजर की ओर से पॉलिसी के उल्लंघन की रिपोर्ट मिले बिना ही बैन कर दिया गया था। इस प्रकार हर महीने व्हाट्सएप लाखों अकाउंट को बैन करता रहता है।
इस समय देश में चुनाव का दौर चल रहा है। जिसके चलते व्हाट्सएप इस प्रकार के कदम उठा रहा है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की सिक्योरिटी और प्राइवेसी प्रोटेक्शन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप ने पिछले साल चैट लॉक फीचर को लांच किया था। जिसके बाद अपडेट लॉक फंक्शन को लिंक किए गए डिवाइसेज तक एक्सटेंड करने की भी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि WhatsApp के अपकमिंग अपडेट में लिंक डिवाइसेज के लिए यह नया फीचर लाया जाएगा। दरअसल इस अपडेट को हाल ही में व्हाट्सएप के Android Beta V2.24.8.4 अपडेट में देखा गया है।






