whatsapp

भारत में 45 लाख से अधिक WhatsApp Users के अकाउंट हुए बैन – भारत में चैटिंग, मैसेजिंग और वीडियो कॉल आदि कामों के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म WhatsApp है। लेकिन इस चैटिंग ऐप के द्वारा फरवरी के महीने में भारत के 45 लाख से ज्यादा एकाउंट्स पर बैन लगा दिया गया है। फरवरी में व्हाट्सएप यूजर्स द्वारा रिपोर्ट किए गए एकाउंट्स की संख्या करीब 12 लाख से भी अधिक थी।

व्हाट्सएप की पैरंट कंपनी Meta द्वारा जारी की गई मासिक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि फरवरी में बैन किए गए वॉट्सऐप अकाउंट की कुल संख्या 45,97,400 दर्ज की गई है।

वॉट्सऐप की ओर से प्रवक्ता द्वारा यह कहा गया कि, “यूजर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यूजर्स की तरफ से मिलने वाली शिकायतों पर कार्यवाही की गई है। इसी के साथ वॉट्सऐप के द्वारा अपने ऐप पर किसी भी प्रकार की अमान्य या उत्पीड़न आदि के समाधान के लिए किए गए प्रयासों से भी जानकारी प्राप्त होती है।” प्रवक्ता का कहना था वह पुराने मुद्दे के शिकायतों के अतिरिक्त सभी प्रकार की शिकायतों पर प्रतिक्रिया प्रदान करते हैं हैं।

पिछले साल लागू किए गए सख्त IT नियमों के अंतर्गत, ऐसे सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म जिनके यूजर्स की संख्या 50 लाख से अधिक है, उन्हें हर महीने एक कम्प्लायंस रिपोर्ट प्रकाशित करना पड़ती है। इस कम्प्लायंस रिपोर्ट के माध्यम से विभिन्न प्लेटफॉर्म्स को प्राप्त हुई शिकायतों तथा उन शिकायतों पर जो कार्यवाही की जाती है, उन सब की जानकारी समाहित होती है।

व्हाट्सएप अकाउंट बंद होने पर क्या करें?

भारत में कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपने ऐप में वायरल होने वाली फेक न्यूज़ गलत जानकारी तथा हेट स्पीच जेसी गलत चीजों के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ती है। इसीलिए अब यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस प्रकार के गलत कंटेंट को हटाने के साथ ही बड़ी संख्या में यूजर्स पर भी बैन लगाना शुरू कर चुके हैं।

केंद्र सरकार द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया। जिसे ग्रिवांस अपीलेट कमेटी (GAC) कहते हैं। इसके माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स द्वारा दिए गए फैसले के विरोध में यूज़र्स एक पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवाने में सक्षम हैं। अगर अकाउंट बंद हो गया है तो इस पोर्टल पर जाकर आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

स्पैम कॉल्स के लिए WhatsApp का नया फीचर

WhatsApp द्वारा बेहद ही जल्द अनजान या फ्रॉड कॉल जिसे स्पैम कॉल्स भी कहा जाता है। उनका निदान बेहद ही आसानी से हो सकता है। व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग लगभग पूरी दुनिया में ही किया जाता है। व्हाट्सएप ऐप में हमें बेहद ही जल्द एक ऐसा फीचर देखने को मिल सकता है जिसकी सहायता से कॉल्स साइलेंट हो जाएगी।

इस प्रकार की समस्या इसलिए आती हैं कि व्हाट्सएप एक मैसेजिंग सर्विस प्लेटफार्म है जोकि फोन नंबर्स पर बेस्ड है। इसमें एक यूज़र किसी दूसरे व्हाट्सएप रजिस्टर्ड यूजर नंबर पर बिना सेव किए भी कॉल या मैसेज बड़ी आसानी से कर सकता है।

वॉट्सऐप पर नए फीचर्स जानकारी रखने वाले WABetaInfo द्वारा यह बताया गया था कि वॉट्सऐप का जो नया बीटा वर्जन है, उसमें कॉल के लिए एक कोड शामिल किया गया है। इसके माध्यम से आप व्हाट्सएप यूजर किसी अनजान नंबर से आने वाले कॉल को आसानी से साइलेंट कर पाएंगे। लेकिन वर्तमान समय में यह फीचर पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है बल्कि अभी यह डेवलपमेंट फेज में है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है