whatsapp

WhatsApp New Feature: फेवरेट कॉन्टैक्ट पर अब झट से लगा पाएंगे कॉल – मैसेंजर प्लेटफार्म WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के बेहतरीन अनुभव के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता है। वही इस समय व्हाट्सएप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। दरअसल यह नया फीचर फेवरेट कांटेक्ट फीचर है। जिसमें यूजर्स कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर अनुभव कर पाएंगे।

हाल ही में इस नए फीचर को व्हाट्सएप बीटा ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo पर देखा गया है। इस फीचर के अंतर्गत यूजर को फेवरेट कॉन्टैक्ट सेट करने की अनुमति मिलेगी। जो की कॉल टैब के टॉप पर दिखाई देगा। यूजर अपने फेवरेट कांटेक्ट को सेलेक्ट करके उस पर टैप करके उनके साथ वीडियो या वॉइस कॉल प्रारंभ कर सकते हैं। व्हाट्सएप के इस नए फीचर से परिवार और दोस्तों को कॉल करना बेहद ज्यादा आसान हो जाएगा। इस फीचर से व्हाट्सएप महत्वपूर्ण कांटेक्ट कॉलिंग इंटरफेस के सामने और सबसे आगे रखने का विचार कर रहा है। वन टैप कॉलिंग कैपेसिटी से व्हाट्सएप कॉलिंग एक्सपीरियंस को सुविधाजनक और बेहतर बनाने का प्रयत्न कर रहा है।

यूजर द्वारा किसी भी फेवरेट कांटेक्ट पर मात्र टैब करने से वीडियो कॉल या वॉइस कॉल का चयन आ जाएगा। इसके बाद यूजर्स अपने पसंदीदा कांटेक्ट पर वॉइस या वीडियो कॉल बिलकुल आसानी से कर पाएंगे। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यूजर्स अपना पसंदीदा कांटेक्ट कैसे सेट कर पाएंगे। माना जा रहा है कि यदि यूजर किसी कांटेक्ट को पसंदीदा कांटेक्ट के तौर पर सेट करना चाहता है तो वह उस कांटेक्ट पर लंबे समय तक प्रेस करें। इसके बाद उन्हें फेवरेट कांटेक्ट का विकल्प दिखाई देगा।

एक बार जब कोई कांटेक्ट फेवरेट कांटेक्ट में जुड़ जाएगा तब वह कॉल टैब के टॉप पर दिखाई देगा। इसके बाद यूजर्स इस कांटेक्ट पर बिना किसी उलझन के सीधे कॉल शुरू कर पाएंगे। हालांकि यह फीचर अभी सभी यूजर्स के लिए नहीं लाया गया है। इस फीचर के लिए WhatsApp के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार करना होगा। हाल ही में व्हाट्सएप में एंड्रॉयड पर बीटा यूजर्स के लिए कम्युनिटी में पिन किए गए इवेंट भी प्रारंभ किए हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।