WhatsApp लाया नया फीचर, अब आसानी से ब्लॉक होगी स्पैम कॉल – हाल ही में Whatsapp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया काम का फीचर ऐड किया है। इस फीचर के माध्यम से व्हाट्सएप यूजर फोन की लॉक स्क्रीन से ही व्हाट्सएप पर आने वाले स्पैम कॉल को ब्लॉक कर पाएंगे। अर्थात स्पैम कॉल को ब्लॉक करने के लिए यूजर को ऐप के अंदर आने की आवश्यकता नहीं होगी। सामान्य तौर पर देखा जाता है कि व्हाट्सएप जैसे ऐप्स में कई बार स्पैम कॉल्स और मैसेज के कारण आम यूजर काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। वहीं अब व्हाट्सएप यूजर की इस परेशानी को दूर करने के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाला है। जिसे आप लॉक स्क्रीन से ही आने वाली स्पैम कॉल को ब्लॉक कर पाएंगे। आइए अब हम आपको बताते हैं कि WhatsApp में आप इस नए फीचर को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
दरअसल व्हाट्सएप का यह नया फीचर स्पैम कॉल और मैसेज को पहचान कर तथा उन्हें ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करने वाला है। इसके लिए आपको अपना स्मार्टफोन अनलॉक करने की आवश्यकता भी नहीं है और ना ही आपको ऐप के अंदर जाकर स्पैम कॉल को ब्लॉक करने की आवश्यकता पड़ेगी। दरअसल जब भी कोई स्पैम मैसेज या कॉल आपको नोटिफिकेशन लॉक स्क्रीन पर दिखता है तो आप उस नोटिफिकेशन पर लॉन्ग प्रेस करके भेजने वाले को तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद व्हाट्सएप एक दूसरा विकल्प भी दिखाता है जिसमें ब्लॉक किए गए सेंडर को आप रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि WhatsApp पर किसी भी अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आने पर उसे कांटेक्ट लिस्ट में जोड़ने, रिपोर्ट करने या ब्लॉक करने का विकल्प दिखाया जाता है। परंतु यदि आप इस कांटेक्ट को ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप सेटिंग में जाएं इसके बाद आप प्राइवेसी तथा ब्लॉक कांटेक्ट और अंत में Add ऑप्शन पर क्लिक करके उन नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं।
साथ ही खबर आ रही है कि व्हाट्सएप जल्द ही एक ऐसा फीचर भी लेकर आने वाला है जिसमें WhatsApp द्वारा किसी अन्य प्लेटफार्म पर भी मैसेज किया जा सकेगा। यानी कि यदि कोई आपको इंस्टाग्राम से मैसेज करना चाहता है तो व्हाट्सएप पर भी आपको वह मैसेज दिखाई देगा। WhatsApp जल्द ही इसके लिए ऐप में थर्ड पार्टी चैट्स का सेक्शन लाने वाला है। जिसमें अन्य प्लेटफार्म से आए मैसेज भी आप व्हाट्सएप पर देख पाएंगे।






