WhatsApp पर अब बिना पासवर्ड नहीं खुलेगी सेंड करी फोटो, जानिए कैसे करना है इसका उपयोग – भारत में सबसे ज्यादा मैसेजिंग के लिए अगर किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है तो वह WhatsApp ही है। और इसी का ध्यान रखते हुए व्हाट्सएप अपने यूजर्स के मैसेज को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड की सुविधा के साथ सुरक्षित रखता है। आपको बता दें कि एंड टू एंड इंक्रिप्टेड का अर्थ होता है, व्हाट्सएप के माध्यम से यदि आप कोई मैसेज किसी दूसरे व्यक्ति को भेजते हैं तो वह मैसेज आपके और मैसेज रिसीव करने वाले व्यक्ति के अतिरिक्त कोई और नहीं पढ़ सकता है। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में या मैसेज रिसीव करने वाले के फोन को ओपन करके आपकी चैट और तस्वीरों को देख सकता है।
व्हाट्सएप पर एक नया फीचर ऐड ऑन होने वाला है। जिसके माध्यम से अब आप यदि चाहते हैं कि आप व्हाट्सएप पर किसी को कोई फोटो भेजते हैं और वह फोटो केवल रिसीव करने वाला व्यक्ति ही देखे तो आप अपने भेजे हुए फोटो को पासवर्ड की मदद से एन्क्रिप्टेड यानी सुरक्षित कर सकते हैं। अगर आप अपने फोटो को पासवर्ड से लॉक कर देते हैं तो आप जिस व्यक्ति को फोटो का पासवर्ड बताएंगे केवल वही व्यक्ति सही पासवर्ड इंटर करके फोटो को ओपन कर सकता है। आपको यह जानकर काफी हैरानी हो रही होगी लेकिन वर्तमान समय में अब व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर किए गए फोटो पर पासवर्ड लगाने का तरीका बेहद ही आसान है। जिसके बारे में हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले है।
तो चलिए इस पोस्ट के माध्यम से अब हम जानते हैं कि आप WhatsApp पर आप शेयर की गई फोटो को पासवर्ड की सहायता से कैसे एन्क्रिप्ट कर सकते हैं। यह बेहद ही आसान तरीका है।
फोटो को PDF में बदलकर लॉक करने की प्रक्रिया
अब हम बात कर लेते हैं उस तरीके के बारे में जिसके माध्यम से आप एक फोटो को पासवर्ड के सहायता से एन्क्रिप्टेड करके पीडीएफ में कन्वर्ट कर सकते हैं। तस्वीर को पासवर्ड के सहायता से प्रोटेक्ट करने के पश्चात फिर इसे शेयर करने की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों द्वारा पूर्ण की जा सकती है:
- सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन में Play Store को ओपन करना है। इसके बाद आपको सर्च बार में Image to PDF Converter लिखकर सर्च कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट ओपन हो जाएगी । इसके बाद आपको अपनी इच्छा अनुसार किसी भी एक ऐप को डाउनलोड करना है। आपकी सुविधा के लिए बता दे कि अगर आप चाहे तो इसी प्रकार के प्ले स्टोर पर उपलब्ध DLM Infosoft डेवलपर का ऐप ‘Image to PDF – PDF Maker’ ऐप डाउनलोड कर सकते है।
- ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन कर लेना है । जैसे ही आप इसे ऐप को ओपन करेंगे आपके सामने डैशबोर्ड ओपन होगा जिस पर से आपको ‘+’ बटन पर क्लिक करना है। आपके क्लिक करने के बाद दो ऑप्शन आपको दिखाए जाएंगे जिसमें ‘Gallery’ और ‘Camera’ ऑप्शन होंगे।
- यहां पर आपको गैलरी से फोटो को सिलेक्ट करने के लिए ‘Gallery’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है। लेकिन यदि आप कैमरे के माध्यम से फोटो को क्लिक करके उसे पीडीएफ में कन्वर्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको ‘Camera’ पर क्लिक कर देना है ।
- जैसे ही आप गैलरी का ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने गैलरी की सभी फोटो ओपन हो जाएगी। यहां से आपको जिस भी फोटो को शेयर करना है उस फोटो को सिलेक्ट कर लेना है तथा ‘Done’ बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे अब आपके सामने ऊपर दाईं ओर तीन बटन दिखाई देंगे।
इन बटन में से बीच वाला बटन जोकि लाल रंग के ग्राफिक्स के साथ दिखाई देगा उस पर क्लिक कर देना है। यह बटन आपके द्वारा सिलेक्ट की गई इमेज को PDF मैं कन्वर्ट करने वाला बटन है। - आपकी पीडीएफ बनकर तैयार है। अब बस आपको अपनी PDF का नाम देना है ।
यहां पर नाम देने के पश्चात नीचे उपलब्ध ‘Password Protection’ बटन पर दिखाई दे रहे ‘टिक’ के मार्ग पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप इस टिक मार्क पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स ओपन हो जाएगा जिस पर ‘PDF Password’ लिखा होगा। अब यहां पर आपको अपनी फोटो को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करने के लिए अपने हिसाब से एक पासवर्ड डालना है। - पासवर्ड डालने के पश्चात आपको नीचे दिखाई दे रहे हैं ‘OK’ के बटन पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी पीडीएफ फाइल बन कर तैयार हो जाएगी।
- अब आपको इस पीडीएफ के दाएं और दिखाई दे रहे शेयर बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने सभी ऐप्स की लिस्ट ओपन हो जाएगी जिसमें से आपको व्हाट्सएप पर शेयर करने के लिए WhatsApp के आइकन पर क्लिक करना है।
- WhatsApp के आइकन पर क्लिक करने के साथ ही आपके मोबाइल में व्हाट्सएप ओपन हो जाएगा तथा व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट लिस्ट दिखाई देगी। यहां पर से आप जिस व्यक्ति को अपनी पासवर्ड प्रोटेक्टेड फोटो भेजना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर सकते हैं। जैसे ही आप उस व्यक्ति को सिलेक्ट करके सेंड के बटन पर क्लिक करेंगे आपके द्वारा बनाई गई पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीएफ फोटो सामने वाले व्यक्ति तक शेयर हो जाएगी। अतः इस प्रकार आप आसानी से व्हाट्सएप पर पासवर्ड प्रोटेक्टेड फोटो शेयर कर सकते हैं।
नोट: यहां पर आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो पासवर्ड आपने पीडीएफ के निर्माण करते समय रखे हैं उनको याद रखना है और आप व्हाट्सएप के माध्यम से जिस भी यूजर को पासवर्ड प्रोटेक्टेड फोटो PDF की फॉर्म में सेंड करते हैं तो उस यूजर को आपको पासवर्ड भी प्रोवाइड करना है। पासवर्ड प्राप्त करने के बाद ही व्हाट्सएप पर वह रिसीवर इस फोटो को PDF फाइल के रूप में ओपन कर सकता है।
