whatsapp

WhatsApp लाया Search by Date फीचर, तारीख डाल कर सर्च कर पाएंगे मैसेज – हाल ही में WhatsApp ने अपने यूजर के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है जो की मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप के सर्च कैपेबिलिटी को बढ़ाता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इस फीचर्स में यूजर चैट हिस्ट्री में टेक्स्ट इत्यादि खोजने के लिए तारीख डालकर मैसेज को सर्च कर पाएंगे।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप चैनल पर इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि सर्च बाय डेट (Search by Date) फीचर ग्लोबल लेवल पर Windows, Mac, iOS, Android और Web के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि इस फीचर को नवंबर 2023 में बीटा टेस्टिंग में देखा गया था।

WhatsApp का यह नया Search by Date फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर को किसी भी ग्रुप या व्यक्ति की चैट को ओपन करना है। उसके बाद जो मैसेज को वह खोजना चाहते हैं। उसे दाएं और तीन बिंदुओं पर टैप करके रेगुलर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात एक छोटा कैलेंडर दिखाई देगा। यहां पर आप अपने इच्छा अनुसार तारीख चुनकर उस तारीख को किए गए या प्राप्त हुए मैसेज को आसानी से देख पाएंगे। यानी कि यदि आप 10 अक्टूबर 2023 के किसी मैसेज को देखना चाहते हैं तो आप सर्च बार में दिखाई दे रहे कैलेंडर पर 10 अक्टूबर 2023 तारीख डालकर उस मैसेज को सीधे देख सकते हैं।

गौरतलब है कि इस फीचर से पहले यूजर्स को टेक्स्ट तक पहुंचने के लिए पिछले महीने के मैसेज को स्क्रॉल करके वहां तक पहुंचाना पड़ता था। जिसे की WhatsApp ने अब काफी ज्यादा आसान बना दिया है। हाल ही में WhatsApp में ग्लोबल लेवल पर चार नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन भी पेश किए हैं। जिनमें नंबर लिस्टेड, बुलेटेड पॉइंट, इनलाइन कोट्स और ब्लॉक कोट्स शामिल है।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है