RCBW won the Final

WPL 2024: RCB ने 8 विकेट से जीता फाइनल मुकाबला – WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में फाइनल मुकाबला खेला गया। जहां पर दिल्ली कैपिटल्स वूमेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान दिल्ली कैपिटल मात्र 113 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रनो की पारी खेली। वहीं मैच में बेंगलुरु ने तीन गेंद शेष रहते ही 8 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए मेग लेनिंग ने 23 रनों की पारी खेली तो वही शेफाली वर्मा ने 27 गेंद पर 44 रन बना डालें। हालांकि इसके बाद शेफाली वर्मा आउट हो गई। वहीं एलिस केप्सी और रोड्रिग्स भी बिना अपना खाता खोले चलते बने। वहीं मैच में राधा यादव ने 12 तथा अरुंधति रेड्डी ने 10 रनो की पारी खेली।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को 18.3 ओवर में 113 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट तथा मोलिन्यूक्स ने तीन विकेट चटकाए तो वही आशा शोभना के नाम दो सफलता रही।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB को फाइनल मुकाबले में जीत के लिए 113 रनों का लक्ष्य मिला। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना और डिवाइन ने 49 रनों की साझेदारी की। हालांकि फिर डिवाइन 32 रन बनाकर शिखा पांडे का शिकार बन गई। वही मैच में कप्तान स्मृति मंधाना भी 39 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि फिर पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली ऑरेंज कैप होल्डर एलिस पेरी ने 37 गेंद पर 35 रन बनाते हुए अपने टीम को जीत दिला दी। वहीं मैच में रिचा घोष ने भी 14 गेंद पर 17 दिन बनाते हुए अहम योगदान दिया। बता दे की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) WPL 2024 की चैंपियन टीम बन गई है। WPL के पहले सीजन मुंबई इंडियंस ने WPL का खिताब जीता था।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।