Xiaomi

Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार ने मचाया कहर, लॉन्च के 24 घंटे में ही बिक गए 88 हजार यूनिट – चाइनीस टेक कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपनी पहले इलेक्ट्रिक कर Xiaomi SU7 को लांच कर दिया है। चीन में यह इलेक्ट्रिक कार Tesla और BYD जैसे दिग्गज कंपनियों को टक्कर दे रही है। इस समय चीन की जनता Xiaomi की नई इलेक्ट्रिक कार SU7 पर काफी भरोसा जता रहे हैं। इस बात का पता इसके सेल के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। दरअसल Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार को चीन में 28 मार्च को लांच किया गया था। जिसके 24 घंटे के भीतर ही इसके 88 हजार से ज्यादा यूनिट बिक गए।

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म weibo पर Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान की लोकप्रियता को लेकर सेल्स नंबर साझा किए हैं। कंपनी द्वारा यह कहा गया कि लॉन्च के 27 मिनट के अंदर ही 50000 लोगों ने इसे बुक कर लिया था। वहीं लॉन्च के 24 घंटे के अंदर इसके 88989 बुकिंग हो गई थी। इसके पीछे की वजह यह है कि इस कार में दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्ग रेंज भी मिलती है।

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215900 युआन भारतीय रूपयो में लगभग 24.90 लाख रुपए हैं। चीन में टेस्ला मॉडल 3 की कीमत से यह कीमत काफी ज्यादा कम है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दे की Xiaomi SU 7 कार 4 वेरिएंट में आती है जिसमें एक एंट्री लेवल वेरिएंट, एक मैक्स वेरिएंट, एक प्रो वेरिएंट और एक लिमिटेड फाउंडर एडिशन है।

Xiaomi इलेक्ट्रिक सेडान का टॉप एंड मैक्स एडिशन 265 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकता है। वही SU7 फोर डोर सेडान है जिसकी व्हीलबेस 3000 मिली मीटर, लंबाई 4997mm, चौड़ाई 1963 mm, ऊंचाई 1455 mm है। इसमें कंपनी ने 19 इंच के मिशेनील एलॉय व्हील उपलब्ध कराए हैं। SU7 एक बार फुल चार्ज करने पर 810 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है तथा यह केवल 2.78 सेकंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी ने इसमें 4 व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ लिमिटेड फाउंडर एडिशन, ड्यूल मोटर उपलब्ध कराई है जो की 1.98 सेकंड में 986bhp की पावर और 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

Xiaomi SU7 में CATL से प्राप्त दो प्रकार की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। जिसमें एंट्री लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh बैटरी मिलती है तथा टॉप ऑफ द लाइन वेरिएंट में 101 kWh बैटरी पैक उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के अनुसार इस बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 700 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है। वहीं अगले साल कंपनी द्वारा एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक जोड़ने की भी उम्मीद की जा रही है जो कि लगभग 1200 किलोमीटर की रेंज देगा। यह इलेक्ट्रिक सेडान अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 486V आर्किटेक्चर इवी को सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने के पश्चात 350 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह एक बड़ा 871V आर्किटेक्चर भी उपलब्ध कराता है जो की 15 मिनट के चार्ज पर 510 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सहायता प्रदान करता है।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।