YouTube करने जा रहा वीडियो फीड में बड़ा बदलाव, मिलेगी नई कलर थीम – वीडियो प्लेटफार्म यूट्यूब पर जल्द ही अब एक नया फीचर देखने को मिलने वाला है। दरअसल यूट्यूब अपने मोबाइल ऐप के लिए इस समय एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। जिसमें यूट्यूब चलाने वाले यूजर को रेड, ग्रीन और ब्लू तीन कलर में कलर चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद इन कलर्स के आधार पर यूजर्स को यूट्यूब वीडियो फीड दिखाएगा। हालांकि अभी यह फीचर बेहद कम यूजर्स के पास पहुंचा है। कहा जा रहा है की कलर बेस्ड वीडियो सुझाव का वीडियो के कंटेंट से कोई लेना देना नहीं है। आइए अब हम आपको बताते हैं कि यूट्यूब का यह नया फीचर कैसा होगा।
दरअसल यूट्यूब के इस नए फीचर में यूजर को वीडियो सजेशन के लिए तीन कलर ब्लू, रेड और ग्रीन में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर मोबाइल ऐप पर स्पोर्ट किया गया है। जिसमें यूजर जो भी कलर ऑप्शन को चुनता है उसी के आधार पर उसे वीडियो दिखाए जाएंगे। यानी कि यदि कोई यूजर रेड कलर को चुनता है तो उस यूजर के पास सभी वीडियो रेड कलर से संबंधित होंगे। हालांकि यह थंबनेल आधारित सर्च होगा। यानी कि जिस भी वीडियो के थंबनेल में रेड कलर दिखेगा ऐसे वीडियो उस यूजर्स को अपने वीडियो फीड में दिखाई देंगे।
गौरतलब है कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफार्म पर यह फीचर मिलने वाला है। इस फीचर के रोल आउट होने के पश्चात यूजर को सभी वीडियो उसके चुने हुए कलर स्क्रीन के अनुसार ही दिखाई देंगे। हालांकि इससे मैन वीडियो फीड पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। होम पेज पर टॉप में अलग से कलर आधारित वीडियो फीड यूजर्स को दिखाई देगी। यूजर्स को सुझाए गए वीडियो उनके सब्सक्राइबर चैनल में से भी हो सकते हैं या नहीं भी हो सकते हैं। सुझाए गए वीडियो में कलर थीम के अलावा कोई अन्य चीज कॉमन नहीं मिलेगी। साथ ही आपको बता दे कि यह वीडियो वॉच हिस्ट्री पर आधारित नहीं होते हैं।
वहीं दूसरी और आपको बता दे कि जल्द ही यूट्यूब को टिकटोक से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। बीते दिनों आई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई थी कि टिकटोक भी यूट्यूब की तरह लंबी अवधि वाले वीडियो को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल टिकटोक जल्दी ही 30 मिनट के वीडियो अपलोड करने की सुविधा देने वाला है। अपने शॉर्ट वीडियो के लिए लोकप्रिय प्लेटफार्म टिकटोक यूजर को 30 मिनट तक के वीडियो अपलोड करने के साथ-साथ वीडियो के दाएं और टैब करने और होल्ड लगने पर वीडियो को फास्ट फारवर्ड करने की सुविधा की प्रदान करने वाला है। इसके बाद Youtube को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। बता दे की टिकटोक पहले ही 15 मिनट के वीडियो को पेश कर चुका है।
