जल्द शुरू होगी BSNL की 4G सर्विस, 5G नेटवर्क की भी बनाई योजना!- भारत की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL 4G नेटवर्क की शुरुआत करने से जुड़ी सूचना के अनुसार मंत्रियों का समूह (GoM) द्वारा करीब एक लाख 4G साइट्स लगाने के लिए बिड विचार विमर्श किया जा रहा है। अगर सब सही रहता है तो परचेज ऑर्डर देने के 18 से 24 माह के समय अंतराल में बीएसएनएल सुचारू रूप से भारत में BSNL 4G नेटवर्क की शुरुआत करने में सक्षम रहेगी। इसके बाद कंपनी देश में BSNL 5G Network को शुरु करने की योजना बनाएगी।
केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा संसद में दी गई जानकारी के अनुसार देश के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा महाराष्ट्र राज्य के साथ-साथ पूरे देश में जल्द भारतीय टेलीकॉम कंपनी BSNL के 4G नेटवर्क के परचेज ऑर्डर 18 से 24 माह के समय के बीच शुरू होने जा रही हैं।
इसी के साथ साथ उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि भारतीय संचार निगम लिमिटेड 5G Network की शुरुआत को लेकर भी तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा BSNL टेलीकॉम कंपनी के लिए कुछ बैंड्स में स्पेक्ट्रम को रिजर्व रखा है। इनमें मुख्य रूप से 3300 MHz, 600 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम को केवल बीएसएनल के लिए रिजर्व किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए इन स्पेक्ट्रम्स का उपयोग BSNL 5G नेटवर्क प्रोवाइड कराने में किया जाने वाला है।
एक और सवाल का जवाब देते हुए देवुसिंह चौहान जो कि कम्युनिकेशंस स्टेट मिनिस्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि भारत के कुल के 329 शहर ऐसे है जिनमें 5G सर्विसेज सुचारू रूप से शुरु हो चुका हैं।
देश में साल 2022 के अगस्त माह में केंद्र सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर प्रदान कर दिए थे। जिसके साथ ही पूरे भारत में 5G Network की तेजी से शुरुआत करने तथा जल्द ही लांच करने के लिए कहा गया था।
आपको बता दें कि भारतीय टेलीकॉम डिपार्टमेंट द्वारा जो 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की गई थी उसमें करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की बिड्स प्राप्त हुई थी। और इसके बाद से ही भारत के 2 सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल द्वारा 5G नेटवर्क की शुरुआत के साथ ही अगले वर्ष के मार्च माह तक 5G नेटवर्क का उपयोग करने वाले मोबाइल फोन यूजर्स की संख्या को 15 करोड़ तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कुछ ही समय पहले एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के CMD पद पर कार्यरत P K Purwar द्वारा इससे जुड़े समूह के CGM के लिखे गए लेटर के आधार पर यह जानकारी दी कि, ” मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया फैसला जो कि बीएसएनएल और टेलीकॉम डिपार्टमेंट के मध्य एक रिवाइवल पैकेज से जुड़ा हुआ है। उसे लागू करने के साथ ही MoU में कंपनी के अंदर ऐसे एंप्लॉय जो कि अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं उन पर कड़ी कार्यवाही के जवाबदेही के बारे में ध्यान रखना है।
आपको बता दें कि पिछले 1 साल के बीच में ही करीब पांच सर्कल नेगेटिव रेवेन्यू के नजदीक पहुंच चुके हैं। इनमें और अधिक गहराई से चर्चा करें तो पांच सर्कल ऐसे हैं जिनमें यह नेगेटिव पहुंच गया है तथा तीन सर्कल ऐसे भी हैं जो कि गंभीर रूप से नेगेटिव हो चुके हैं।”
केंद्र सरकार की BSNL टेलीकॉम कंपनी की इनकम यानि रेवेन्यू में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। रेवेन्यु में सबसे अधिक गिरावट वाले क्षेत्र में चेन्नई, पूर्व उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक सिक्किम, बिहार और ओडिशा आदि हैं। इसके अतिरिक्त भी कई ऐसे राज्य है जहा पर बीएसएनएल के रेवेन्यू में गिरावट दर्ज करी गई है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, केरल, पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू और कश्मीर आदि शामिल है।
