SRH

PBKS vs SRH: रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से जीता Sunrisers Hyderabad – IPL 2024 में आज महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लनपुर चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद नै 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। वहीं जवाब में Punjab Kings की टीम 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई और मात्र दो रनों से यह मुकाबला हार गई।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Sunrisers Hyderabad की ओर से ट्रेविस हेड 15 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मार्करम भी इसी ओवर की चौथी गेंद पर बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। बता दे कि दोनों का विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। इसके अलावा मैच में अभिषेक शर्मा ने 11 गेंद पर 16 तथा राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंद पर 11 रन बनाए। हालांकि फिर नीतीश रेड्डी ने 37 गेंद पर 64 तथा अब्दुल समद ने 12 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली। इस प्रकार Sunrisers Hyderabad ने 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना दिए। वहीं पंजाब किंग्स Punjab Kings की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा सैम करन और हर्शल पटेल ने 2-2 तथा रबाडा ने एक विकेट लिया।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से जॉनी बेयरस्टो 3 गेंद पर बिना अपना खाता खोले पेट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं मैच में प्रभसिमरन सिंह भी 6 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कप्तान शिखर धवन 16 गेंद पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बता दे की मात्र 20 रनो के स्कोर पर पंजाब किंग्स ने अपने तीन विकेट खो दिए थे। हालांकि फिर सैम करन और सिकंदर रजा ने पारी को संभाला। इस दौरान सैम करन ने 22 गेंद पर 29 तथा सिकंदर राजा ने 22 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की।

इस दौरान शशांक सिंह ने 25 गेंद पर नाबाद 46 तथा आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद पर नाबाद 33 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिल पाए। आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को 29 रनों की आवश्यकता थी। परंतु टीम 26 रन ही बना पाई और 2 रनो से यह मुकाबला हार गई। Sunrisers Hyderabad की ओर से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए तथा पेट कमिंस, टी नटराजन, नीतीश रेड्डी और जयदेव उनादकट के नाम एक-एक सफलता रही। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नीतीश रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। बता दे कि इस सीजन Sunrisers Hyderabad ने पांच मुकाबले में से तीन मुकाबले में जीत दर्ज की है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।