Telecom-in-India

6G Launch in India: पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी करा विजन डॉक्युमेंट, देश में 6G टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ाया कदम – भारत में 5G की शुरुवात पिछले साल हुई थी और अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश में 6G टेक्नोलॉजी को लाने की तैयारी करने की ओर कदम बढ़ाया है। बीते बुधवार को पीएम द्वारा भारत 6G विजन डॉक्युमेंट को जारी किया गया है। साथ ही प्राइम मिनिस्टर के द्वारा इनोवेशन सेंटर तथा इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) एरिया ऑफिस का उद्धाटन किया गया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने 6G टेस्ट बेड को लांच किया और एक ‘कॉल बिफोर यु डिग ‘ (CBuD) नाम के ऐप को भी इसी कार्यक्रम के अंतर्गत लांच किया है।

मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा यह कहा गया कि, “भारत देश जोकि अब G-20 का अध्यक्ष बन चुका है, तो अब भारत का एक क्षेत्रीय विभाजन को घटाना अपनी प्रायरिटीज में शामिल है। जब भी टेक्निकल विभाजन के बारे में चर्चा की जाती है तो सभी की भारत देश से अधिक अपेक्षा होना बेहद स्वाभाविक है।” इसी के साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि ” टेलीकॉम टेक्नोलॉजी भारत के नागरिकों को सशक्त बनाने में बेहद ही बड़ा योगदान दे रही है। बीते कुछ वर्षों में ही ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट का उपयोग करने वाले यूजर्स की संख्या बड़ी ही तेजी से बढ़ रही है। इन आंकड़ों को देखकर डिजिटल इंडिया कि सफलता का पता लगता है।

भारत 6G विजन डॉक्युमेंट क्या है ?

6G नेटवर्क प्रणाली पर टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप (TIG-6G) द्वारा भारत 6G विजन डॉक्युमेंट को तैयार किया है। टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप में कई सदस्यों को शामिल किया गया है जिनमें टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स, अलग अलग मंत्रालयों और विभागों के लोग, रिसर्च एंड डिवेलपमेंट इंस्टीट्यूशंस, और इस इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल किए गए हैं।

इस ग्रुप के निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य भारत में 6G टेक्नोलॉजी को सफल बनाने के लिए बेसिक स्ट्रक्चर, रोडमैप तथा एग्जीक्यूशन प्लान आदि बनाने तथा उन्हें इंप्लीमेंट करना है।

6G Test Bed क्या है ?

6G टेस्टबेड के माध्यम से देश में नए स्टार्टअप, इंडस्ट्रीज तथा एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस, इंडस्ट्रीज कल्चर, तथा बाकी को ICT टेक्नोलॉजीज को टेस्ट करने का तथा उन्हें वैलिडेट करने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा। 6G टेस्टबेड तथा इंडिया 6G विजन डॉक्युमेंट के माध्यम से हमारे देश में टेक्नोलॉजी का बढ़ाने, नए-नए इनोवेशन तथा कैपेसिटी को और अधिक बढ़ाना बेहद ही आसान होने वाला है ।

CBuD App क्या है?

CBuD एक ऐसा ऐप या कहें कि एक ऐसा टूल है जिसका निर्माण ऑप्टिकल फाइबर केबल्स जैसी चीजों को नुकसान से बचाने के लिए किया गया है। अक्सर देखा जाता है कि सड़कों की खुदाई के समय फाइबर केबल्स को काफी नुकसान हो जाता है। जिसके कारण बड़ी मात्रा में आर्थिक हानि भी होती है। इसमें इतनी हानि होती है कि हर साल यह आंकड़ा करोड़ों रुपयों में हो जाता है। लेकिन इस टूल से अब कई लाभ मिलने वाले हैं

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने इस साल एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की तैयारी कर ली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलायंस जिओ बेहद ही जल्द दुनिया की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क कंपनी बन सकती है। भारत में जियो बड़ी ही तेजी के साथ अपने हाई स्पीड 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कुछ ही समय पहले जिओ के प्रेसिडेंट Mathew Oommen द्वारा यह बयान दिया गया था कि रिलायंस जियो भारत की समग्र ग्रोथ में एक बड़ा योगदान दे रहे हैं तथा वह आगे भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि, “इस साल की दूसरी छमाही यानी कि अप्रैल माह से जून के महीने के समय अंतराल में रिलायंस जियो दुनिया में सबसे बड़ी स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क प्रोवाइड कराने वाली टेलीकॉम कंपनी बनने वाली है।” साथ ही यह भी पता चला कि रिलायंस जिओ का मुख्य उद्देश्य 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क को सफलतापूर्वक लॉन्च करना है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।