whatsapp

Whatsapp स्‍टेटस पर रिकॉर्ड कर सकेंगे 30 सेकंड का वॉयस मैसेज, जाने पूरी न्यूज़ – मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ग्रुप (Meta Group) के मैसेजिंग एप वॉट्सऐप (Whatsapp) द्वारा अपने यूजर्स के लिए वॉट्सऐप में कई नए तगड़े फीचर्स को ऐड करा हैं। जिससे यूजर एक्सपीरियंस काफी अधिक बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। व्हाट्सएप द्वारा इस बार का अपडेट ‘वॉट्सऐप स्टेटस’ को लेकर भी बहुत महत्वपूर्ण है। व्हाट्सएप के द्वारा आधिकारिक रूप से यह जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया है कि ऐप में आने वाले इन नए अपडेट फीचर्स के माध्यम से व्हाट्सएप पर यूजर काफी आसानी से दूसरों के साथ कनेक्ट हो पाएंगे तथा बेहद ही सरलता के साथ अपनी बात कह भी पाएंगे।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप मैसेजिंग एप पर ‘वॉट्सऐप स्टेटस’ डालकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों के साथ जुड़ना तथा उनके साथ अपने अपडेट शेयर करने का यह बेहद ही अधिक उपयोग किया जाने वाला तरीका है। व्हाट्सएप स्टेटस में सबसे अच्छी बात यह होती है कि वह वॉट्सऐप 24 घंटे स्टेटस के समय अंतराल के बाद गायब भी हो जाता हैं। वर्तमान समय तक व्हाट्सएप पर आप अपनी फोटो और वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर कर सकते हैं। लेकिन इस नए अपडेट के बाद आपको स्टेटस डालने के लिए और भी नए फीचर्स मिलने वाले हैं जिनके बारे में हम आपको आगे पोस्ट में बताएंगे।

वॉट्सऐप द्वारा यह भी बताया गया है कि यूजर जो स्टेटस शेयर करता है, और अगर वह सभी कांटेक्ट के लिए नहीं डालना चाहता है तो ऐसी स्थिति में वॉट्सऐप अपने नए अपडेट के माध्यम से यूजर्स को उनकी प्राइवेसी सेटिंग को अपडेट करने का विकल्प देने जा रही है। व्हाट्सएप के अपडेट के माध्यम से अब यूजर स्टेटस डालने से पहले हर बार यह तय कर पाने में सक्षम होगा कि उसका यह स्टेटस किस को दिखाई देगा तथा किसको नहीं दिखाई देगा। यह अपडेट कुछ इस प्रकार से कार्य करेगा कि एक बार यूज़र जिन लोगों को सिलेक्ट कर लेगा तो अगली बार स्टेटस डालते समय व्हाट्सएप ऑटोमेटेकली उस कांटेक्ट लिस्ट को डिफॉल्ट सेव कर लेगा जिससे आपको बार-बार कांटेक्ट को सेलेक्ट नहीं करना पड़ेगा।

इन सबके अतिरिक्त जो सबसे यूनीक फीचर व्हाट्सएप द्वारा लांच किया गया है वह यह है कि अब आप व्हाट्सएप स्टेटस पर 30 सेकंड तक का वॉयस मैसेज भी आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं जिसे आप अपने स्टेटस पर शेयर भी कर पाएंगे। वॉट्सऐप द्वारा यह भी अनाउंसमेंट करी गई है कि वॉइस स्टेटस का इस्तेमाल यूजर अपनी बेहद पर्सनल तथा जरूरी जानकारी या अपडेट आदि शेयर करने के लिए उपयोग में ला सकते हैं। वॉइस रिकॉर्ड करके स्टेटस पर शेयर करने के माध्यम से अब आपको टाइपिंग करने में अपना समय व्यर्थ करने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

मैसेजिंग एप्स व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले यूजर्स व्हाट्सएप पर अपना स्टेटस अपलोड करते हैं तथा इस बात का इंतजार करते हैं कि उनके द्वारा अपलोड किए गए स्टेटस पर उनके कांटेक्ट लिस्ट के लोग रिप्लाई तथा रिएक्ट करें और यदि आप अपने कांटेक्ट लिस्ट के किसी व्यक्ति के स्टेटस पर रिएक्ट या रिप्लाई करना चाहते हैं तो नए अपडेट के माध्यम से यह तरीका भी बेहद आसान होने वाला है। तो अब आप नए अपडेट के माध्यम से जैसे ही किसी व्यक्ति का स्टेटस देखेंगे तो आपको यह करने के लिए बस एक बार ऊपर की ओर स्वाइप करना है। जैसे आप ऊपर की ओर स्वाइप करेंगे आपको 8 इमोजी दिखाई देंगी। आप इन इमोजी पर क्लिक करके व्हाट्सएप स्टेटस पर रिएक्शन प्रदान कर सकते हैं।

आमतौर पर ऐसा होता है कि समय की कमी के कारण बहुत बार लोगों का स्टेटस देखने से रह जाते हैं। तो व्हाट्सएप द्वारा अब एक और नया अपडेट निकाला गया है जिसके माध्यम से अब आपसे किसी का स्टेटस देखना नहीं छूटेगा। नए अपडेट के अंतर्गत जिन लोगों से आप बात करते हैं, और वह जब स्टेटस अपलोड करेंगे तो उनके प्रोफाइल पिक्चर पर एक ग्रीन रिंग दिखाई देगी। जिसके माध्यम से आपको यह पता लग जाएगा कि उन्होंने स्टेटस अपलोड करा है और आप उस स्टेटस को क्लिक करते ही तुरंत देख पाएंगे।
आपको बता दें कि इस रिंग को आप चैट लिस्ट के साथ-साथ कॉन्टैक्ट इन्फर्मेशन और ग्रुप पार्टिसिपैंट्स की लिस्ट में भी देख सकते हैं, जिस पर क्लिक करके स्टेटस ओपन हो जाएगा।

व्हाट्सएप द्वारा आधिकारिक रूप से यह भी कहा गया है कि इन अपडेट को दुनिया भर के सभी यूज़र के लिए शुरू कर दिया गया है। अगर आपको अभी तक व्हाट्सएप द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं इन फीचर्स की सुविधाएं नहीं मिल रही है तो आप अपने व्हाट्सएप को प्ले स्टोर से अपडेट कर सकते हैं। अपडेट के बाद भी यदि आपको नए फीचर्स प्रदान नहीं किए जा रहे हैं। तो आपको थोड़ा इंतजार करना है, क्योंकि कुछ हफ्तों बाद यह फीचर्स दुनिया भर के सभी व्हाट्सएप यूजर्स को प्रदान किए जाएंगे।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।